फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पुरानी रंजिश में डिलीवरी बॉय की पीटकर हत्या, साथी घायल, 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 10:55 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहे डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। हमले में उसका साथी घायल हो गया। मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
संजय सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते डिलीवरी बॉय संजय सक्सेना की पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में उनका साथी मोनू सैनी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी हिरासत में है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

लाठी-डंडों से किया हमला 
थाना सुभाषनगर प्रभारी सतीश कुमार नैन के अनुसार, शांति विहार कॉलोनी निवासी मोनू और संजय रात करीब दो बजे ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। होली चौराहे के पास आशीष गुर्जर, विकास श्रीवास्तव, धीरेंद्र समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी मारपीट 
थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच छह महीने पहले मारपीट हुई थी। इसी को हमले की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने संजय की बहन साक्षी की ओर से विकास समेत 11 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने विकास को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें