नेशनल हाइवे सीबीगंज इलाके में लकड़ी भरी खड़ी ट्राली में एक डीसीएम टकरा गई। इसमें गंभीर चोटें आने से डीसीएम चालक की मौत हो गई।
जौनपुर के खेता सराय थाना क्षेत्र के अमरितुआ गांव निवासी 36 वर्षीय राकेश कुमार डीसीएम चलाता था। शुक्रवार की रात बरेली-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सीबीगंज इलाके में परधौली गांव के सामने ट्रैक्टर समेत लकड़ी भरी ट्राली खड़ी थी। तेज गति के कारण राकेश की डीसीएम रोड पर खड़ी ट्राली से भिड़ गई। इसमें राकेश को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले राकेश दम तोड़ चुका था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे की सूचना मिलने पर राकेश के परिवार वाले भी यहां पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।