फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस बॉल में चरस रखकर जेल में फेंकने के प्रयास में एक काबू

Sun, 31 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
Jail Shimla
विज्ञापन
सीआईए टीम ने गश्त के दौरान गांव दुलीना स्थित जिला जेल में चरस फेंकने के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सोमबीर उर्फ छोटा पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव समचाना जिला रोहतक के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीआईए प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सीआईए झज्जर की एक टीम हवलदार नरेश कुमार के नेतृत्व में झज्जर जेल के पास गश्त पर तैनात थी। जेल के बाहर पेड़ों के पीछे से एक युवक बाहर निकलकर जेल की तरफ आया। तभी युवक ने सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर युवक को काबू किया। तभी युवक ने टेनिस बॉल फेंकने की कोशिश की। युवक को टेनिस बॉल फेंकने से पहले ही टीम ने काबू कर लिया। बॉल को चेक किया गया तो उसके अंदर चरस भरी हुई थी। तलाशी लेने पर युवक की पैंट की जेब से भी पॉलीथिन में लिपटी चरस अलग से बरामद की गई। जिसका वजन करने पर कुल 125 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम पता सोमबीर उर्फ छोटा पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव समचाना जिला रोहतक बतलाया। सीआईए प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपी करीब तीन माह पहले ही जेल से बाहर आया था। वह किसी अन्य मामले में झज्जर की दुलीना जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में जेल में रहते हुए उसकी एक अन्य मामले के आरोपी से पहचान जान पहचान हो गई थी। जेल से ही अन्य मामले में बंद आरोपी ने उसे चरस भेजने बारे में  कहा था। पूर्व योजना के अनुसार वह टेनिस बॉल में चरस भरकर जेल के अंदर फेंकने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोमबीर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें