फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक को गोली मारी

Fri, 17 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Dairy operators for not providing protection money shot - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक को दो लोगों ने घेरकर गोली मार दी। प्रेमनगर स्थित धर्मकांटा के पास दिनदहाड़े वारदात से सनसनी मच गई। स्कूटी सवार डेयर संचालक सड़क पर गिरे तो हमलावर भाग गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हमलावरों को गिरफ्तार कर गैंगेस्टर लगाने का आश्वासन दिया। देर शाम प्रेमनगर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले 45 वर्षीय मान सिंह राठौर डेयरी चलाते हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर स्कूटी से धर्मकांटा की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। एक व्यक्ति ने उन पर फायर किया। गोली मान सिंह के पेट में लगी और वह लड़खड़ा कर सड़क पर ही गिर गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। मान सिंह ने फोन से हमले की सूचना अपने बेटे विक्की को दी। तब उसने पुलिस को फोन किया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। यहां एसएसपी जोगेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने मान सिंह की पत्नी रजनी से घटना की जानकारी ली। रजनी ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले भगवत सरन प्रजापति और कल्लू उनसे रंगदारी वसूलना चाहते हैं। पैसा न देने पर वह उनकी डेयरी के दूध का कई बार नमूना भी भरवा चुके हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होती है। आरोप था कि पहले भी भगवत सरन ने मान सिंह पर हमला किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसएसपी ने उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएचओ प्रेमनगर एमपी सिंह को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही क्राइम ब्रांच प्रभारी को भी सर्विलांस से आरोपियों की लोकेशन लेकर गिरफ्तार करने को कहा। देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी कल्लू को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें