फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम कमिश्नर ने किया खुलासा

Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Custom commissioner disclosed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल और चीन सीमा पर लगातार तस्करी बढ़ती जा रही है। मादक पदार्थों के साथ ही सुपारी, इलायची, सोना, चांदी, करेंसी, शस्त्र आदि मिलीभगत से बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। नोट बंदी खत्म होते ही सीमा पर तस्कर फिर सक्रिय हो गए हैं। सीमा शुल्क आयुक्त ने इस पर अंकुश लगाने के लिए जनता से मदद मांगी है। जो कोई भई माल पकड़वाएगा उसे पकड़े गए माल का बीस प्रतिशत नकद हिस्सा सूचना देने वालों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सोमवार शाम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सीमा शुल्क आयुक्त शिव कुमार शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नेपाल सीमा से भारत में कई देशों का सामान चोरी छिपे पहुंचता है। विभाग ने सीमा पर 13 स्थानों पर कस्टम स्टेशन बनाए हैं। जो तस्करी करने वालों पर निगरानी रखते हैं। हाल ही में एक और नया स्टेशन ककरौआ में शुरू किया गया है। प्रेस से दूर रहने वाले विभागाध्यक्ष पहली बार बरेली पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि नेपाल सीमा से ज्यादा तस्करी होती है। इसे रोकने के लिए मुखबिरों का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि मलेशिया, अरब, बर्मा आदि देशों से नेपाल होकर दाल, सुपारी, इलाइची, सोना, चांदी, करेंसी, शस्त्र, इलेक्ट्रानिक सामान आदि भारत आता है। चालू वित्तीय वर्ष फरवरी तक 344 केस पकड़े गए इसमें 14.15 करोड़ रुपये का सीजर हुआ जबकि पिछले 50 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष 9. 41 करोड़ रुपये का सीजर हुआ था। सीमा पर बढ़ती तस्करी से चिंतित आयुक्त ने कहा है कि लोग इसकी सूचना देकर सहयोग करें। तस्करों की सूचना देने वाले पुरस्कृत होंगे और नाम गुप्त रखा जाएगा। इसकी सूचना बरेली स्थित उपायुक्त और लखनऊ में उनके कार्यालय फोन पर दी जा सकती है। आयुक्त ने मोबाइल अथवा व्हाट्सऐप आदि उपलब्ध नहीं कराया। आयात और निर्यात कारोबारी भी ई- हेल्पलाइन अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। इस मौके पर उपायुक्त राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। आयुक्त ने विभागीय समीक्षा कर तस्करी रोकने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें