बाकरगंज में देर शाम टेंट व्यापारी आठ वर्षीय लड़की की ई रिक्शा की बैट्री चार्जिंग के समय तार से चिपककर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शहर के बाकरगंज निवासी अख्तर का बदायूं के कस्बा उसहैत में टेंट का कारोबार है। रविवार की शाम उसकी आठ वर्षीय बेटी अरीबा घर के बाहर खेल रही थी। वहां पड़ोस शोबी घर के बाहर उनके ई रिक्शा की बैट्री चार्ज हो रही थी। इस दौरान अचानक अरीबा ने अपने दोनों हाथों से चार्जर में जाने वाले दोनों तारों को पकड़ लिया। तार खुले थे, इस दौरान करंट लगने से अरीबा की मौके पर मौत हो गई। अरीबा की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। छह संतानों में वह चौथे नंबर की थी। सूचना मिलने पर बाकरगंज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर ले ली है। रिपोर्ट दर्ज करके जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।