फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुर में ‘बम’ मिलने से फैली सनसनी

Fri, 02 Jan 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापुर में रिटायर्ड सब रजिस्ट्रार के घर की दीवार पर लकड़ीनुमा ‘बम’ रखा मिलने से सनसनी फैल गई। रिटायर्ड सब रजिस्ट्रार का कहना है कि उनके पुत्र से कोई दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। न देने पर धमकी देने वालों ने ही बम रखकर उनके घर को उड़ाने की कोशिश की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी ने लकड़ियों में सुतली लपेटकर बम का रूप देकर अफवाह फैलाई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के गंगापुर निवासी ओम प्रकाश रिटायर्ड सब रजिस्ट्रार हैं। उनके फोटो की दुकान चलाने वाले पुत्र महेंद्र को पिछले एक सप्ताह से कोई फोन पर धमकी दे रहा है। धमकी देने वाला दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। न देने पर महेंद्र को जान से मारने और घर उड़ाने की भी धमकी दी गई। महेंद्र ने बताया कि बुधवार को भी उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने फन सिटी के पास दो लाख रुपये पहुंचाने को कहा। न देने पर धमकी दी गई। बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे उसका मौसेरा भाई राकेश घर आया था। उसने दरवाजे के पास दीवार पर दो ‘बम’ रखे देखे। शोर मचाने पर काफी लोग आ गए। महेंद्र ने बताया कि धमकी देने वालों ने लकड़ी का बम रखा है। रिटायर्ड सब रजिस्ट्रार का भी कहना है कि धमकी देने वालों ने बम से उनका घर उड़ाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने दीवार पर रखे ‘बम’ से तार अलग किए और खोलकर देखा तो लकड़ी के अंदर सुतली लिपटी हुई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी शरारतीतत्व ने लकड़ी के अंदर सुतली लपेट कर उसे बम का रूप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें