फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचने वाला निकला चोरों का सरदार

Wed, 24 Jun 2015 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 कालोनियों में ठेले पर सब्जी बेचने वाला चंद्रपाल चोरों के गैंग का मुखिया निकला। सुरेश शर्मा नगर में  बरेली इंटर कॉलेज के शिक्षक उमेश चंद्र दीक्षित के घर उसी के गैंग ने चोरी की थी। शिक्षक को उसने मोबाइल पर किसी से बात करते सुन लिया था कि साढ़े तीन घंटे घर पर नहीं रहेंगे। यह सुनने के बाद चंद्रपाल ने अपने साथियों को बुलाया और एक लाख से अधिक का माल समेट लिया। पुलिस ने चंद्रपाल को गिरफ्तार कर गैंग का पर्दाफाश किया है। उसके दो साथी अबतक फरार हैं।  
विज्ञापन

16 जून को शिक्षक उमेश चंद्र दीक्षित अपने बेटे के साथ घर में ताला लगाकर बाजार जा रहे थे। उस समय चंद्रपाल सब्जी का ठेला लिए उनसे घर के सामने ही खड़ा था। उन्होंने घर से निकलते-निकलते ही बातचीत में किसी को कहा कि साढ़े तीन घंटे घर में नहीं रहेंगे। उमेश जैसे ही घर से निकले चंद्रपाल ने फोन करके दुर्गानगर से महेश और उसके साथी को बुला लिया। वह रामगंगानगर कॉलोनी के नन्हा उर्फ नौशाद के साथ आए और उमेश के घर को दिन में ही खंगाल ले गए। पुलिस छानबीन करने के लिए पहुंची तो उमेश ने बातचीत के दौरान जब यह बताया कि सब्जी का ठेला लिए एक व्यक्ति जाते वक्त उनके पास खड़ा था। पुलिस सब्जी वाले की तलाश में लगी तो मालूम हुआ कि हाल ही मैं जेल से छूटा चंद्रपाल यह काम कर रहा है। वह सुरेश शर्मा नगर में भी सब्जी बेचने आता है। जोगीनवादा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि चंद्रपाल और महेश शातिर चोर हैं। दोनों की जेल में दोस्ती हुई थी। चंद्रपाल सब्जी बेचने के बहाने घरों की रेकी करके महेश और उसके साथियों को बुलाकर चोरी करा देता था। चोरी के आरोप में महेश का नाम आने पर हमने दबिश दी थी। इसी वजह से उसकी मां अधिकारियों के शिकायतें करती घूम रही है।

चंद्रपाल यादव पर हत्या का आरोप भी
-चंद्रपाल ने अपने ही गांव के कृष्णपाल सिंह की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी को साथ रख लिया था। इस बीच एक सिपाही से उसकी मुलाकात हुई। वह उस महिला को अपने साथ ले गया और उसने अपने गांव में ले जाकर उसकी किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करा दी। वह महिला भी चंद्रपाल के जुल्मों के तंग आ चुकी थी। सिपाही की बात मानकर वह दूसरे के साथ रहने को राजी हो गई। चंद्रपाल हाल ही में महिला के पति के मर्डर के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। इससे पहले भी चंद्रपाल चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद चंद्रपाल सैनिक कॉलोनी में किराए पर रहकर सुरेश शर्मा नगर में ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें