दो दोस्त चौदह साल की लड़की को बेसुध कर घर से उठा ले गए। दोनों ने जयपुर ले जाकर दुष्कर्म किया फिर रामपुर में छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची लड़की ने मां को घटना के बारे में बताया तो दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 16 मई की शाम उसकी बेटी घर में अकेली थी। इस बीच शाहबाजपुर गांव के शफीक उद्दीन और उसका दोस्त मैनुद्दीन वहां पहुंचे और बेटी को बेसुध कर उठा ले गए। होश आने पर उसने खुद को दिल्ली में पाया। वहां से उसे जयपुर ले जाया गया। जहां एक कमरे में रखा गया। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने उससे दुष्कर्म किया। वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। बाद में अल्लाह का वास्ता देकर घर पहुंचाने की गुजारिश की तो बृहस्पतिवार की सुबह उसे शाहबाद (रामपुर) में छोड़कर दोनों भाग गए। वहां से किशोरी अपने घर चली गई। फिर मां के साथ सिरौली थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी शफीक उद्दीन और मैनुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।