फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान की शिकायत पर सीओ, एसओ तलब

Sun, 17 May 2015 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर की एसिड अटैक पीड़ित सभासद मुस्कान देवी कश्यप ने अपने घरवालों के साथ शनिवार को डीआईजी से मिलकर फरियाद की। डीआईजी के कहने पर ये लोग एसएसपी के पास गए और उन्हें भी  दुखड़ा सुनाया। कप्तान ने इस मामले में  जांच का भरोसा देते हुए  सीओ और इंस्पेक्टर को तलब कर लिया है।
विज्ञापन

मुस्कान अपने पति सोनू और ससुर सीताराम कश्यप के साथ पहले डीआईजी आरकेएस राठौर से मिलीं। बताया कि उनकी जमीन पर सपा नेता नरेशपाल गुप्ता और उनके साथियों की नजर थी। इस वजह से वे उनके ससुर से रंजिश मानते थे। इन लोगों ने पिछले साल उनके घर में घुसकर उनके ऊपर तेजाब फेंका। लंबे इलाज के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ है। इस बीच नरेशपाल गिरफ्तार हुआ भी तो अगले दिन जमानत पर छूट गया। केस वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न हुआ तो उनके पति, ससुर और जेठ आदि पर फर्जी केस दर्ज करा दिए गए। अब भी पुलिस उन लोगों को अक्सर परेशान करती है। नेता के कहने पर फरीदपुर थाने के एक दरोगा तेजाब प्रकरण में समझौते का दबाव बना रहे हैं। धमकी देते हैं कि समझौता न हुआ तो पूरे घर को जेल में ठूस देंगे। डीआईजी ने शिकायत सुनने के बाद एसएसपी से मोबाइल पर बात की और इन्हें एसएसपी के पास भेज दिया। दोपहर के वक्त यह लोग एसएसपी धर्मवीर यादव से मिले। एसएसपी ने पीआरओ को निर्देश दिए कि फरीदपुर सीओ और इंस्पेक्टर को बुलवाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें