फैजाबाद कोतवाली इलाके में मोबाइल की दुकान काटकर 45 लाख रुपये का माल समेट ले जाने के आरोप में नेपाल से सीबीगंज के पस्तौर गांव के मुन्नालाल को पकड़ा है। बिहार से अहररिया जिले में रहने वाला उसका मामा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बुधवार की रात को फैजाबाद की टीम ने आरोपी के गांव में देर रात को दबिश दी।
25 जुलाई 2014 को चंद्रगुप्तपुरम निवासी हरीश मौर्य की बटलर प्लाजा स्थित मोबाइल शॉप में सेंध मुन्नालाल से मामा देव ने लगाई थी। चोरी में मुन्नालाल और उसका भाई गोविंद भी शामिल था। पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन मुन्नालाल और देव नहीं पकड़े गए थे। फैजाबाद में मोबाइल की दुकान कटी तो वहां की पुलिस ने गैंग की तलाश की। इस दौरान मुन्नलाल का नाम प्रकाश में आया था। मुन्नालाल को लेकर आई टीम में फैजाबाद कोतवाली के उप निरीक्षक विजय सिंह और उपेंद्र सिंह के अलावा दो सिपाही शामिल हैं। टीम ने कोतवाली में देर रात बटलर प्लाजा में हुई चोरी के बारे में जानकारी की। टीम प्रभारी ने बताया कि फैजाबाद और आसपास के इलाके मुन्नालाल और उसके मामा ने कई मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाया है।