फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के कहने पर भी नहीं लिखी रिपोर्ट

Wed, 06 May 2015 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट इलाके में शिक्षिका की दीवार पर अश्लील बातें लिखकर उनकी तीन बेटियों को तंग करने वालों के खिलाफ एसपी सिटी ने कैंट इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के मंगलवार दिन में आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर ने इस मामले को रास्ते का विवाद बताते हुए मंगलवार रात ग्यारह बजे तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

मामला कैंट इलाके के लाल फाटक का है। यहां की रहने वाली शिक्षिका की तीन बेटियां हैं, जो एमएससी, बीएससी और इंटरमीडिएट में पढ़ती हैं। 29 अप्रैल को उनके गैर प्रांत जाने के दौरान पड़ोसियों ने उनकी दीवार पर अश्लील बातें लिख दीं। एक मई को लौटकर आईं मां बेटियों ने जब दीवार पर टिप्पणी लिखी देखी तो वह शर्मसार हो गईं। रात में ही पेंट से दीवार पर लिखी इन बातों को पोता गया। दो बार कैंट थाने जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित परिवार मंगलवार को दोपहर में एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा से मिला। उन्होंने कैंट इंस्पेक्टर को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, लेकिन रात ग्यारह बजे तक मामला दर्ज नहीं हो सका। इस बाबत इंस्पेक्टर कैंट आरके धारीवाल का कहना है कि शिक्षिका का उसके पड़ोसियों से रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसने पड़ोसियों को फंसाने के लिए बेटियों को तंग करने का आरोप लगा दिया। इस बारे में देर रात थाने से संपर्क किया गया तो वहां से भी जवाब मिला कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश नहीं मिला है।
00
 गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी होगी
लड़कियों को तंग कर दीवार पर अश्लील टिप्पणी लिखना गंभीर अपराध है। पीड़ित परिवार मुझसे मिला। इस पर मैंने कैंट एसएचओ को तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट कार्रवाई भी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें