शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर इलाके के पूर्व प्रधान और उसकी कथित पत्नी का विवाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस के सामने पहुंच गया। पति जंक्शन की तरफ आत्महत्या करने के लिए दौड़ रहा था, पत्नी के शोर मचाने पर पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई थी। वहां दोनों डेढ़ घंटे से झगड़ रहे थे। कई बार उनमें हाथापाई होते भी पुलिस देख रही थी।
नकटिया की रहने वाली लड़की शाहजहांपुर में पूर्व प्रधान के गांव में शिक्षिका है। प्रधानी के दौरान शिक्षिका से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। प्रधानी जाने के बाद दोनों लिवि इन रिलेशनशिप में पीलीभीत बाईपास स्थित एक कॉलोनी में रहने लगे। इसी बीच पूर्व प्रधान की परिवार वालों ने शादी करा दी। तभी से शिक्षिका और पूर्व प्रधान में आए दिन विवाद होने लगा। बृहस्पतिवार को दोनों में जंक्शन पर विवाद हो रहा था। अचानक हाथापाई होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह आत्महत्या करने के लिए दौड़ने लगा। सिपाही उसे पकड़कर कोतवाली ले आए। यहां पूर्व प्रधान ने पहले को शिक्षिका को पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। उसने बताया कि हमारा एक बेटा भी पैदा हुआ था। शिक्षिका ने उसके बेटे को दान दे दिया। वह इससे पीछा छुड़ाना चाहता है। एसएसआई के सामने कहने लगा मुझे जेल भेज दो। वरना आत्महत्या कर लूंगा लेकिन बाद में समझानेे पर वह शिक्षिका को लेकर घर चला गया।