फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक की टक्कर से ट्रक से टकराया युवक, मौत

Tue, 24 Mar 2015 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किला छावनी निवासी 18 वर्षीय अरविंद कुमार किला पुल के पास हेयर कटिंग की दुकान पर काम करता था। दिन में साढ़े ग्यारह बजे वह नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान रामपुर की साइड से शोरूम से नया निकाला गया टाटा मैजिक वाहन तेज गति से इधर आया और अरविंद को जोरदार टक्कर मारी। अरविंद उछल कर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से जा टकराया। ट्रक से उसका सिर टकराया और ऊपर से टाटा मैजिक ने उसे कुचल दिया। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टाटा मैजिक छोड़कर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अरविंद का शव जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही टाटा मैजिक और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे अरविंद के शव पर उसकी मां लक्ष्मी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य दहाड़ें मारकर रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें