फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी-साले ने मिलकर मार डाला युवक को!

Sun, 22 Mar 2015 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर में किराए पर रहने वाले सिकलापुर के 35 वर्षीय बाबू की गुम चोटों और दबाए जाने से हो रहे गर्दन दर्द के कारण शनिवार को मौत हो गई। उसकी मां और बच्चों की मानें तो बीवी और साले ने मिलकर उसे पीटने के बाद डलाव पर फेंक दिया था। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने सामान्य उपचार देकर घर भेज दिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां से जवाब मिला तो फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा भी किया।
विज्ञापन

बाबू की ससुराल संजयनगर में है। सात महीने पहले वह सिकलापुर का अपना घर छोड़कर संजयनगर में किराए पर पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ रहने लगा। बाबू पल्लेदारी करता था। बच्चों और परिवार वालों की जुबानी, शुक्रवार रात आठ बजे बाबू काम करके घर लौटा। इसी बीच उसका रेखा से झगड़ा हुआ। बाबू ने रेखा को पीटा तो बचाव में पड़ोस में ही रहने वाला उसका साला राजू भी आ गया। दोनों ने मिलकर बाबू की पिटाई की और फिर उसे डलाव पर फें क दिया। परिवार वालों के अनुसार बाबू की सास बाला के जानकारी देने पर मोहल्ले में ही रहने वाले बाबू का चचेरा भाई बनवारी उसे उठाकर अपने घर ले गया। शनिवार सुबह दस बजे वह बाबू को बारादरी थाने ले गया। बाबू के शरीर पर गुम चोटें थीं। वह पीठ और गले पर दर्द बता रहा था। पुलिस ने रेखा और राजू के खिलाफ एनसीआर दर्ज की और बाबू को जिला अस्पताल भेजा। इमरजेंसी के डॉ.एएम अग्रवाल ने उसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद एक्सरे भी कराया। परिवार वालों के अनुसार डॉक्टर ने सामान्य उपचार कर बाबू को जबरन घर भेज दिया। घर पर शाम साढे़ चार बजे उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से जवाब मिलने पर घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इमरजेंसी के डॉ.विष्णु कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे भड़के घरवाले डॉ.एएम अग्रवाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा शांत हुआ तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने बताया कि बाबू शराब पीकर अक्सर पत्नी की पिटाई करता था। इसी वजह से उसका साले से झगड़ा हुआ। बाबू की तरफ से उसके साले और पत्नी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। अब उसकी मौत हो गई तो मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
00
बच्चे बोेले-मम्मी और मामा ने पापा को मारा
जिला अस्पताल पहुंचे बाबू के दस वर्षीय पुत्र प्रभात और नौ वर्षीय पुत्री राधा ने मीडिया कर्मियों के समक्ष बताया कि उनके पापा का मम्मी से झगड़ा हुआ। बच्चों के मुताबिक मम्मी और मामा ने ही उनके पापा का गला दबाया और पिटाई करने के बाद बाहर फेंक आए। ये बात सुनकर अस्पताल में मौजूद उनकी मां रेखा दबे पांव अस्पताल से चली गई।
विज्ञापन

00
मां ने बोली- मैंने कहा था,‘ बाबू तुझे मरवा देगी रेखा’
बेटे की लाश पर विलाप कर रही मां रम्पा देवी का कहना है कि उसने बाबू से कहा था कि रेखा उसे मरवा देगी। रम्पा देवी ने बताया कि सात महीने पहले जब बाबू घर छोड़कर जा रहा था, तो उसने मना किया था लेकिन वह नहीं माना और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
00
बाबू का मैंने मेडिकल किया और एक्सरे भी कराया। वह बोलचाल रहा था और गर्दन व पीठ में दर्द बता रहा था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। चूंकि वह बोलचाल रहा था, इसलिए मैंने उसे घर ले जाने को कह दिया। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन

-डॉ.एएम अग्रवाल, ईएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें