फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बंटवारे के झगड़े में चाचा को गोली मारी

Sun, 22 Mar 2015 01:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के बंटवारे के झगड़े में एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी और फरार हो गया। गंभीर हालत में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंटवारे का झगड़ा कई दिनों से चल रहा था। भतीजे की गोली का निशाना बने व्यक्ति ने दो दिन पहले पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

घटना बारादरी इलाके के कटरा चांद खां में शाम साढ़े चार बजे हुई। घर के बाहर ही परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले प्रदीप गुप्ता की मां रामबेटी की कुछ ही समय पहले मौत हुई है, जिसके बाद उनका अपने भाई दिलीप से सौ गज के पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रदीप गुप्ता ने इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को थाना बारादरी में की थी मगर पुलिस ने शनिवार तक कोई कार्रवाई नहीं की। शाम साढ़े चार बजे 48 वर्षीय प्रदीप घर से निकलकर दुकान पर बैठने के लिए दरवाजे पर आए थे तभी उन पर दिलीप और उनके बेटे ऋषभ ने हमला बोल दिया। ऋषभ ने प्रदीप पर तमंचे से गोली चला दी जो उनकी कमर पर लगी और वह औंधे मुंह ही जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर घरों से लोग बाहर निकल आए, इस पर ऋषभ और प्रदीप भाग गए। देखते ही देखते काफी भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। जगतपुर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदीप को ऋषभ ने गोली मारी है। हमला करने के बाद दोनों बाप-बेटे फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दबाव बनाने के लिए ऋषभ के छोटे भाई को थाने में बैठा लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें