फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या, शव हाईवे किनारे फेंका

Mon, 02 Mar 2015 12:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सुबह कस्बे से मात्र दो किमी की दूर गरगइया गांव के पासस्टेट हाइवे किनारे एचके राइस मिल के पास से 35 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उसके सिर में गहरी चोट का निशान भी है। युवती कौन और कहां की है, विवाहित थी या अविवाहित उसकी हत्या की वजह क्या है इस बारे में पुलिस अभी तक अंधेरे में है। ग्रामीणों ने युवती से रेप की आशंका भीजाई लेकिन पुलिस ने स्लाइड बनाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों की मदद से युवती के कपड़ों की तलाशी कराई लेकिन कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सकती। महिला काले रंग का छींटदार कुर्ता और काले ही रंग की स्लेक्स पहने हुई थी। उसके एक हाथ और सिर में चोट लगी थी। महिला सिपाहियों ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल पहुंचा दिया। सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने वहां युवती के शव का मुआयना किया। आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सीओ ने बताया कि युवती के पैर में काले रंग का धागा बंधा था। उसके दोनों हाथों में मेंहदी रची हुई थी। एक हाथ पर मेंहदी से ही डीआर लिखा हुआ था। कपड़े देखकर युवती किसी संभ्रात परिवार की लग रही है। उसका कद छोटा है। पुलिस के अनुसार वह उत्तराखंड की रहने वाली भी हो सकती है। उसके बदन पर कोई जेवर नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का जो समय आया है उसके मुताबिक रात में किसी समय युवती का कत्ल किया गया होगा। पुलिस के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसकी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें