फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमी में जा रहे दंपति को कार ने कुचला, मौत

Sat, 25 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस चौपुला में रहने वाले बर्फ के थोक व्यापारी अशोक चंद्रा और उनकी पत्नी देवकी को बाईपास पर कार ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। वे बाइक से रामपुर के खेमपुर में रिश्तेदार के घर गमी में जा रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने कार के ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। अशोक चंद्रा (60) अपनी पत्नी देवकी (55) के साथ शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे घर से निकले थे। उनके बेटे विपुल ने बताया कि सुबह दस बजे उन्होंने पिता को कॉल की थी मगर फोन नहीं उठा। इसके बाद वह परेशान हो गए। पौने ग्यारह बजे पिता के नंबर से एक अंजान व्यक्ति ने फोन करके एक्सीडेंट की सूचना दी। वह चाचा विजय चंद्र और घर वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो अशोक की सांसें थम चुकी थी। मां देवकी गंभीर रूप से जख्मी थीं। उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक के दो बेटे और एक बेटी हैं। दंपति की मौत पर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें