फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर दस लाख की चोरी

Wed, 24 Dec 2014 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ इलाके से चोर पैकिंग मशीन के कारोबारी राजीव कुमार सक्सेना के बंद घर से नगदी और जेवर समेत दस लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। वह अपने बड़े भाई के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए रुद्रपुर (उत्तराखंड) गए थे। मामले में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा है।
विज्ञापन

मोहल्ला भूड़ निवासी राजीव कुमार सक्सेना 19 दिसंबर को पत्नी मनी जौहरी, सास ओमवती जौहरी और ससुर सुभाष चंद्र जौहरी के साथ बड़े भाई संजीव सक्सेना के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। संजीव वहां टाटा मोटर्स में नौकरी करते हैं। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटकर आए तो मेनगेट में ताला लगा था लेकिन अंदर सभी कमरों के ताले टूटे थे। लॉकर खुला हुआ था। लॉकर से उनका, पत्नी और सास का सोने का करीब आठ लाख रुपये का जेवर गायब था। घर में अस्सी हजार रुपये नगद रखे थे, उन्हें भी चोर ले गए थे। इसके अलावा घर का और भी कीमती सामान चोरी हो गया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस भी इस बात को लेकर हैरान है कि मेनगेट का ताला तोड़े बगैर चोरी कैसे हो गई। चोर जिस बड़े संदूक को ले गए हैं, वह मेनगेट से ही जा सकता है। पुलिस को शक है कि चोरी में राजीव का कोई करीबी या आसपास का ही व्यक्ति शामिल है। राजीव भी पड़ोस के ही युवक पर चोरी करने का शक जाहिर कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें