फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिली घटतौली, एक पंप पर चिप का संदेह

Sun, 07 May 2017 01:20 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Chip then got a screwdriver on a pump - फोटो : Chip then got a screwdriver on a pump
विज्ञापन
जिले में चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर छापामारी जारी रही। कुल 12 पंपों पर हुई चेकिंग में पांच में हेराफेरी मिली। एक किसान सेवा केंद्र में चिप होने का संदेश होने पर मशीन सील कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि  मिलावट और घटतौली हर दशा में रोकी जाएगी। 
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शनिवार दोपहर आंवला और बरेली तहसील क्षेत्र के 12 पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई कराई। रामपुर मार्ग स्थित मुकुट बिहारी एचपीसी पंप पर लगी मशीन से बीस एमएल कम सप्लाई मिली। मशीन को सील कर दोबारा मुद्रांकन करने के निर्देश दिए गए और 2500 रुपया शमन शुल्क वसूला गया। स्वरूप फिलिंग स्टेशन पर एक मशीन की सील खुलवाई गई और 2500 रुपया वसूला गया। छापा टीम ने जब बीसलपुर मार्ग स्थित साईं कृपा फिलिंग को चेक किया तो मशीनों से 40 एमएल ज्यादा सप्लाई मिली। अलीगंज किसान सेवा केंद्र में चिप होने का संदेह होने पर मशीनें सील कर दी गईं। राजकलां जय दुर्गे किसान सेवा केंद्र पर 30 एमएल से ज्यादा घटतौली मिली। टीम ने तीनों मशीनें बंद करा दीं। शहरी इलाकों में नगर मजिस्ट्रेट मनोज और डीएसओ केएल तिवारी ने कमान संभाली तो आंवला में एसडीएम लगे रहे। छापा कार्रवाई में पूर्ति निरीक्षक आशीष कुमार, बाट माप निरीक्षक विवेक कुमार और कंपनी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें