फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में आमने सामने आए दो समुदाय

Fri, 17 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Children come face to face communities in dispute - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान के दिन इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में क्रि केट और गिल्ली डंडा खेल रहे बच्चों के विवाद ने बृहस्पतिवार को बड़ा रूप ले लिया। वहां खेल रहे लड़कों के पिता और एक समुदाय के युवक इसी बात को लेकर बिहारीपुर में बीच सड़क पर मारपीट होने के लगी। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने मौके से भागे युवक केघर दबिश दिला दी तो दोनों तरफ से लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर हंगामा चलता रहा। बिहारीपुर में दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर आला अधिकारी ही मौके पर पहुंच गए।   पुलिस ने दोनों तरफ से चौदह लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के प्रवीण और दूसरी तरफ से अरशद की तरफ से मुकदमा लिखा गया है।    
विज्ञापन

मतदान के दिन इस्लामियां कॉलेज के मैदान में सिविल लाइंस बिहारीपुर के तीन लड़के गिल्ली डंडा खेल रहे थे। जबकि दूसरे समुदाय के सोनू और उसके साथी क्रिकेट खेल रहे थे। सोनू पक्ष के युवक को गिल्ली लगने पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे विवाद हो गया था। मारपीट में सोनू और उसके साथियों को चोट भी लगी थी, लेकिन पुलिस ने चुनाव की वजह से दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। इस मामूली से विवाद को लेकर दोनों समुदायों में तनाव की वजह से बिहारीपुर में फोर्स लगी थी। बुधवार को बिहारीपुर निवासी राजकुमार को मोहल्ले के ही सुभान ने रोक लिया। सुभान पूछने लगा कि बुधवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में झगड़ा करने वाले कौन-कौन थे। राजकुमार बोला, मुझे क्या मालूम। जिनसे विवाद हुआ है उनसे ही पूछो। आरोप है कि इस पर सुभान ने राजकुमार को थप्पड़ मार दिया। विरोध में राजकुमार ने भी सुभान को एक थप्पड़ जड़ दिया। दोनों में मारपीट होते देख प्रभारी निरीक्षक रुक गए। इस दौरान राजकुमार के हाथ में ईंट थी। जबकि सुभान पुलिस की जीप देखते ही मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने राजकुमार से ईंट उठाने के बारे में पूछा को कहने लगा कि सुभान ने उसे बिना वजह थप्पड़ मारा है। इसके बाद यूपी 100 डायल की टीम ने सुभान के यहां दबिश दे दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
पुलिस के पहुंचने पर दोनों समुदायों के लोग बाहर आ गए थे और दोनों ओर से हंगामा हो रहा था। इधर बिहारीपुर में दो समुदायों के बीच पथराव की अफवाह फैली तो कई थानों की पुलिस के साथ सीओ सिटी और एसपी सिटी समीर सौरभ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार और डीआईजी आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही एहतियान मोहल्ले में फोर्स लगा दी गई है। मामले में एक पक्ष की ओर से प्रवीण और दूसरे पक्ष की ओर से अरशद मारपीट और बलवे तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट  दर्ज कर ली हैं।   
विज्ञापन


यह हैं आरोप
प्रवीण पक्ष- मतदान के दिन दोपहर को वह इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिके ट खेल रहा था। जबकि अरशद, आसु और सुभान गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। इस दौरान विवाद होने पर तीनों ने मेरे साथ गाली-गलौज की। उस समय तो मामला किसी तरह से निपट गया। देर शाम को वह अपने दोस्त नन्नू के साथ मोबाइल रिचार्ज कराने का जा रहा था। अरशद और उनके साथियों ने रास्ते में घेरकर  रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान  चोट आई है। मोबाइल टूट गया है। 
अरशद का पक्ष-मतदान के दिन बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे मस्जिद बन्नी में रात साढ़े दस बजे दस्तारबंदी का प्रोगाम चल रहा था।  तभी अचानक बहुत शोरगुल होने लगा।  घर से बाहर आकर देखा तो प्रवीण आादि शराब पीकर धार्मिक स्थल में उन्माद करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज और पथराव करने लगे। राजकुमार के तीनों बेेटे  अपने साथियों के लाठी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने मारपीट करने शुरू कर दी। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए।

जरा से झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
जरा से झगडे़ को सुभान और राजकुमार ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। पुलिस दोनों ही लोगों के आरोपों की जांच कर रही है। यूपी 100 की टीम को रातभर बिहारीपुर इलाके की निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक खुद भी इसी इलाके में भ्रमण करेंगे। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई हैं, लेकिन देर रात तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं थी। 

असली लड़ाई तो जुए की है
इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में खेल-खेल में जुआ होता है। क्रिकेट और गिल्ली डंडा खेलने वाले भी हार जीत को लेकर दांव लगा लते हैं। पुलिस ने पांच लड़कों को मैदान से पकड़कर कोतवाली में बैठा भी लिया है। पुलिस के मुताबिक मतदान के दिन भी क्रिकेट और गिल्ली डंडा खेलने वाले दोनों ही जुआ खेल रहे थे। इस दौरान गिल्ली दूसरे समुदाय के युवक को लग गई। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। 

क्रिकेट को लेकर मामूली का विवाद हुआ था। इसके बाद बृहस्पतिवार को फिर से विवाद हो गया। ऐसे में पुलिस को सख्ती करनी ही पड़ेगी। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी-आशुतोष कुमार, डीआईजी

आईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
बृहस्पतिवार को बिहारीपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने की सूचना को आईजी विजय प्रकाश ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने डीआईजी और एसएसपी को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।  
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें