फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे टेक्नीनिशन ने की लड़की से छेड़छाड़

Sun, 15 Feb 2015 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संजयनगर इलाके के एक व्यक्ति ने एसपी सिटी को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। वहां देखभाल के लिए उनकी बेटी रहती थी। इस दौरान उनकी अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन का काम करने वाले अरविंद नाम के युवक के जान पहचान हो गई। उसने पहले तो अस्पताल में ही उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने उसकी बेटी का नंबर पता करके उस पर फोन करना शुरू कर दिया। आए दिन उसने अपने दोस्तों के साथ उसकी बेटी का पीछा करके फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। आरोपी की डर की वजह से उसकी बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। शुक्रवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी और लड़की घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया। उसकी बेटी के शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। एसपी सिटी ने पीड़ित का दर्द सुनकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक बारादरी मुहम्मद कासिम ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें