फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर विधायक लिखकर की गुंडई

Mon, 10 Apr 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Carriage rider - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
गाड़ी पर विधायक और भाजपा का झंडा लगाकर कुछ बदमाश योगी राज में कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं। प्रगतिनगर में खुद को भाजपा विधायक प्रतिनिधि बताने वाले बदमाशों ने रंगदारी की धमकी के बाद युवक की पिटाई कर दी। बाद में कोहाड़ापीर चौकी में दारोगा पर भी रसूख दिखाने से बाज नहीं आए। दारोगा ने आलाधिकारियों को बताने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

सुर्खा के पूर्व सभासद के छोटे भाई सचिन शुक्ला ने बताया कि वह शनिवार शाम को घर लौट रहे थे। प्रगति नगर में अंकित भारती ने अपने सचिन मौर्य, विनोद मौर्य और रजत गंगवार ने उसको घेर लिया। आरोप है कि सचिन से रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर उसको धमकी मिल रही थी। सचिन के मना करने के बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई करके भाग निकले। सचिन रात में ही कोहाड़ापीर चौकी पहुंचे और मारपीट की तहरीर सौंप दी। कोहाड़ापीर चौकी इंचार्ज रजनीश ने तहरीर पर अंकित भारती  सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दारोगा को चौकी से हटवाने की धमकी 
सचिन के चौकी पर पहुंचने के बाद अंकित भारती भी चौकी पर पहुंच गए। दारोगा पर रसूख दिखाने लगे। दारोगा ने साफ कह दिया कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट होगी तो अंकित ने चौकी से हटवाने की धमकी तक दे दी। चौकी पर दबंगों ने हंगामा भी किया। जिसके बाद सभी को पकड़कर प्रेमनगर थाने लाया गया। 
विज्ञापन


22 लाख की लूट में हैँ आरोपी 
चौकी इंचार्ज रजनीश ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों मे सचिन मौर्य का भाई राजेंद्र लोहा कारोबारी के साथ हुई 22 लाख की लूट में नामजद आरोपी था। बाकी लोगों के भी आपराधिक रिकार्ड जांचे जा रहें हैं।  

भाजपा नेता की पैरवी काम नहीं आई 
सचिन का आरोप है कि अंकित भारती लग्जरी गाड़ी पर भाजपा का झंडा और विधायक लिखकर चलता है। यह गाड़ी दिल्ली के नंबर पर है। चौकी पर मामला पहुंचने के बाद एक भाजपा के नेता की पैरवी भी पहुंची। जिन्होंने दारोगा को कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने की जरूरत नहीं है। दोनों के बीच मारपीट हुई है। समझौता करवा दिया जाएगा।   

नहीं है भाजपा का प्रतिनिधि 
शहर विधायक अरुण कुमार ने बताया कि अंकित भारती नाम का कोई शख्स भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। कानून को हाथ में लेने वाला पार्टी से संबंधित नहीं हो सकता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की पैरवी वह खुद करेंगे।

प्रगतिनगर में मारपीट के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अराजकता फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर गाड़ी पर विधायक लिखा है तो गाड़ी भी जब्त होगी। 
विज्ञापन

-दलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें