फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को समर्पित दिवाली कार्निवल का आगाज आज

Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन की मस्ती के लिए समय निकाल लीजिए। अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज सोमवार शाम 5 बजे से हो रहा है। इस बार कार्निवल देश के जवानों को समर्पित है। हर दिन देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्र म देखने को मिलेंगे। थीम का नाम ‘जय जवान’ रखा गया है। इससे पूरे शहर को जोड़ने के लिए इलाकाें में जय जवान रथ भी घूम रहे हैं जो मोमबत्तियां और रक्षा सूत्र इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्निवल की शुरुआत शाम पांच बजे से डीडीपुरम् स्थित कार्निवल स्थल के पास शहीद चौक पर होगी। यहां मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जो रक्षासूत्र इकट्ठा होंगे, उन्हें सेना के जवानों के पास भेजा जाएगा। मुख्य अतिथियों में पूर्व एयर मार्शल अशोक गोयल, मेयर डॉ. आईएस तोमर, डीएम पंकज यादव, एसएसपी जोगिंदर सिंह शामिल होंगे। पूरे डीडीपुरम् को बिजली की झालरों से सजाया गया है। यहां ऑटो एक्सपो जोन भी होगा। साथ ही खरीदारी के लिए भी एक से बढ़कर एक आयटम के स्टॉल भी लगेंगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क है। 

कूपन भी साथ लाएं  
कार्निवल स्थल पर बच्चों के लिए खास इंतजाम रहेंगे। घोड़ा, ऊंट और बग्घी की सवारी का बच्चे आनंद ले सकेंगे। अमर उजाला अखबार के प्रथम पन्ने पर एक मस्ती कूपन प्रकाशित हो रहा है। एक कूपन पर एक झूले या सवारी का आनंद ले सकेंगे। कठपुतली शो भी होगा।
विज्ञापन


फोटो...
स्वस्थ मां और बेटी 25 को होंगी सम्मानित  
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में ‘बेटी ही बचाएगी’ के तहत एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से ‘स्वस्थ बेटी-स्वस्थ मां प्रतियोगिता’ भी चल रही है। इसमें एसआरएमएस मेडिकल कालेज की डॉक्टरों की टीम इलाकाें में जाकर बच्चों और मां के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। 25 अक्तूबर को कार्निवल स्थल पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक हजियापुर स्थित सरिता प्रवेश बाल विद्यालय और 25 अक्तूबर को गंगापुर स्थित आशीर्वाद धर्मशाला में कैंप लगेगा।

इनका रहेगा सहयोग 
बीएल एग्रो, मारिया फ्रोजन, अंबे मोटर्स, कामर्शियल टोयोटा, सचिन ह्यूंडई, फॉक्सवैगन डीलर, कैनविज ग्रुप, नाइन प्लैनेट, रियल्टी एडवाइजर, बैंक ऑफ ऑफ बड़ौदा, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी, धनराज बिल्डर, शगुन इंफ्रा, पार्क एवेन्यू, अमाया, गंगाचरण अस्पताल, श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, एसआरएमएस, यश, एचएसजे, सोबती, मेडिसिटी, एएनए, कंपीटेंट, कपिश, रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर, अशोका फोम, होराइजन, ओम रेजीडेंसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें