फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन नंदा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आकाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने सिंघावली अहीर गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर रिटायर फौजी महेंद्र सिंह की हत्या के केस का खुलासा किया। 
विज्ञापन


   पुलिस का दावा है कि वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। गिरफ्तार बदमाश जेल में बंद सचिन नंदा गैंग के सदस्य हैं। एक बदमाश ने महेंद्र को बैंक में फार्म में रुपये भरते देखा था। बैंक से निकलने के बाद दो बाइकों से पीछा कर लूट के विरोध में महेंद्र की हत्या की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तीन तमंचे, चाकू, दो बाइकों के अलावा महेंद्र से लूटा बैग और अन्य सामान बरामद किया। 

  एसपी पूनम ने पत्रकार वार्ता में बताया गिरफ्तार आरोपी मेवला गांव निवासी इदरीश पुत्र यामीन, आकाश पुत्र गोपाल, लुहारा गांव निवासी कुलदीप उर्फ शिब्बू पुत्र सहंसर पाल और फतेहपुर निवासी नवीन पुत्र विजय कुमार हैं। पूछताछ में आरोपियों ने महेंद्र की हत्या करना स्वीकारा है।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक आरोपी नवीन ने महेंद्र को अमीनगर सराय के पीएनबी बैंक में 45 हजार रुपये विड्रोल फार्म पर भरते देखा । उसका रुपये निकलते समय नवीन के सामने ही बैंक में विवाद हुआ था। इसके बाद बैंक से नवीन बाहर आ गया था। उसके साथी बैंक से थोड़ी दूरी पर दो बाइकों पर खड़े थे। 

 जैसे ही महेंद्र अपने साथी रिटायर फौजी विक्रम के साथ बैंक से खिंदौड़ा गांव जाने लगे। आरोपियों ने पीछा कर कस्बे की नहर की पटरी के पास स्थित पशु अस्पताल के निकट उनकी बाइक को रुकवा लिया था। गन प्वाइंट पर विक्रम से आठ हजार रुपये नगद लुटे।
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उनका बैग लूटकर ले गए। एसपी के अनुसार वारदात में प्रयुक्त तमंचे के अलावा विक्रम से लूटी रकम में से दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा अपराधियों की निशानदेही पर महेंद्र से लूटा बैग अमीनगर सराय-हिसावदा मार्ग पर बंबा पुलिया के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। इसमें महिला के कपड़े भी मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें