फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को ट्रैक्टर ने रौंदा, अधिवक्ता की मौत

Fri, 22 Apr 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने साले के घर रिसेप्शन समारोह में शामिल होने परिवार संग बहेड़ी जा रहे बरेली के अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। अधिवक्ता अपनी पत्नी और दो बच्चों संग कार से बहेड़ी जा रहे थे, जिसे सामने से आ रहे ट्र्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बुधवार रात आठ बजे हुई घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से परिवार वाले उन्हें एसआरएमएस ले गए। यहां देर रात अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ देवरनिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा निवासी संदीप कुमार सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। वह बुधवार को अपनी पत्नी मृदुला एवं दो बेटों के साथ बहेड़ी में अपने साले रमेश चंद्र सक्सेना के घर जा रहे थे। वह कार से परिवार संग शाम करीब साढ़े बजे घर से निकले। रास्ते में रिछा स्टेशन के पास उनकी कार को सामने से आते बेकाबू ट्रैक्टर ने कार को  टक्कर मार दिया। संदीप सक्सेना कार चला रहे थे। वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वहीं से गुजर रहे नगर के केशवपुरम निवासी सीताराम दुबे ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद संदीप को बरेली रेफर कर दिया गया। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें