फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर झोंक सराफ से ढाई लाख की लूट

Fri, 22 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के निकट एक सराफ पर गोली चलाकर बाइक सवार दो लुटेरों ने ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 33 हजार की नगदी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


झींझक निवासी सराफ गुड्डू सिंह राजावत रविवार और गुरुवार को थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में जेवर बेचने जाता है। गुरुवार शाम भी वह बाइक से झींझक के लिए निकला था तभी रास्ते में रोशनमऊ गांव के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

सराफ ने टायर फटना समझकर बाइक रोक दी तभी पीछे से आए दोनों लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीन लिया। सराफ के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक दोनों लुटेरे बैग लेकर बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



सराफ ने बताया कि  दोनों लुटेरे चेहरे को कपड़े से ढके थे। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें