फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत

Tue, 02 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के सामने सोमवार को एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। बाइक सवार होमगार्ड हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

यह हादसा अपराह्न करीब ढाई बजे हुआ। सीबीगंज इलाके के खड़ऊआ निवासी 57 वर्षीय होमगार्ड दयाशंकर पाठक और सरनिया गांव के 50 वर्षीय हसनैन चौकी चौराहे के पास दामोदर पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। यहां से दोनों बाइक पर अपने घर जा रहे थे। पुलिस लाइंस गेट के सामने उनकी बाइक में चौपुला की तरफ से आई एक कार से भिड़ गई। इसमें दयाशंकर और हसनैन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस दयाशंकर को उठाकर जिला अस्पताल ले गई। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हसनैन को पड़ोस में ले जाकर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर नरेशपाल समेत कई होमगार्ड साथी अस्पताल पहुंच गए। दयाशंकर के परिवार में पत्नी दो बेटे प्रवीन, शिवम और बेटी शिवानी हैं।

टकराने पर फिल्मी स्टाइल में कूदी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक होमगार्ड हसनैन की है और वही चला रहे थे। बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा रहा है कि हादसे के बाद बंद हुई बाइक के मीटर की सुई 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ठहरी थी। मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक ब्रेकर पर कूदने के बाद अनियंत्रित हुई और दूसरी तरफ जाकर कार से भिड़ गई। टक्कर लगने पर बाइक करीब दस फिट ऊपर कार से ऊंची कूदने के बाद उधर से गुजर रही एक दूसरी बाइक पर गिरी। इससे उस बाइक पर बैठे दो लोगों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


अनहोनी खींचकर ले गई
रविवार रात होमगार्ड दयाशंकर और हसनैन ने सीबीगंज थाने में ड्यूटी की थी। दोपहर को दामोदर पार्क में आयोजित धरने में शामिल हुए। साथी होमगार्डों के मुताबिक दयाशंकर और हसनैन करीब एक घंटे धरना स्थल पर रुके होंगे और ढाई बजे के करीब रवाना हो लिए। जबकि उनको शाम पांच से ड्यूटी करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें