फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से पकड़े गए दो संदिग्ध

Mon, 30 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केशलता इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइसेंज के हॉस्टल में आत्महत्या करने वाली नर्सिंग की छात्रा शीतल रावत की कॉल डिटेल से दो संदिग्धों के नाम मिले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। शीतल के फेसबुक एकाउंट की चेटिंग भी डिलीट मिली है इसलिए यह पता नहीं लग पा रहा है कि उसकी किन दोस्तों से बात होती थी।  केशलता इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइसेंज में बुधवार को जरनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल रावत का शव हॉस्टल के कमरे के पंखे में दुपट्टे से लटका मिला था। इसके लिए प्रबंधतंत्र को दोषी ठहराते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस छानबीन में शीतल की कॉल डिटेल में दो ऐसे नंबर मिले हैं, जिनसे उसकी काफी देर तक बात होती रही है। पुलिस को उनसे कुछ क्लू मिलने की उम्मीद है। उसके फेसबुक एकाउंट से पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसमें हुई चेटिंग डिलीट कर दी गई है। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि संदिग्ध दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। शीतल को आत्महत्या के लिए किसने उसे उकसाया हैै पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल से काफी जानकारियां मिली है। इसी आधार पर घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें