फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता तोड़ने पर चार के खिलाफ एनसीआर

Mon, 09 Jan 2017 12:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
election
विज्ञापन
जिले भर में स्टेटिक सर्विलांस और उड़न दस्तों ने आचार संहिता तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। फरीदपुर, किला और सीबीगंज थानों में आचार संहिता तोड़ने वाले चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। थाना किला में रामपुर रोड पर सत्यप्रकाश पार्क के पास वाहनों की चेकिंग में डिप्टी सीएमओ समेत चार वाहनों की नीली बत्ती उतरवा दी गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी निरीक्षक किला उपेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में रामपुर रोड पर सत्यप्रकाश पार्क के पास वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान खुद को डिप्टी सीएमओ बताने वाले की निजी कार में नीली बत्ती लगी थी। जबकि उन्हें निजी वाहन पर नीली बत्ती लगाने का अधिकार ही नहीं है। यहीं खुद को गाजियाबाद का कस्टम अधिकारी बताने वाले की कार से नीली बत्ती उतरवाकर चालान कर दिया। उधम सिंह नगर का एक व्यक्ति की कार से भी नीली बत्ती उतरवाई गई। प्रभारी निरीक्षक ने 10 वाहनों के हूटर भी उतरवाकर जब्त कर लिए। किला थाने में कुं वरपुर गांव के मनीष कुमार की कार से भारतीय जनता पार्टी की प्रचार सामग्री पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी गई। थाना सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक निसार हुसैन ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला माली के रहने वाले नवीन कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई है। उनकी कार में भाजपा की प्रचार सामग्री मिली है।      
फरीदपुर में उड़न दस्ते ने थाना गेट पर चेकिंग में ग्राम पचौमी निवासी संजीव कुमार की कार को रोक लिया। उनकी कार पर बिना परमीशन के सपा का झंडा लगा था। मामले में उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी गई। इसके अलावा ग्राम भिण्डौलिया निवासी कार चालक कय्यूम की कार पर समाजवादी पार्टी का स्टीकर लगा था। उनके पास भी स्टीकर लगाने की कोई अनुमति नहीं थी। इसलिए उनके खिलाफ भी एनसीआर दर्ज करा दी गई। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतरवाकर चालान किया। सेटेलाइट, चौपुला, बदायूं रोड, रामपुर रोड सभी स्थानों पर चेकिं ग अभियान चलाया गया। डीआईजी आशुतोष कु मार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। चेकिंग टीम निष्पक्ष कार्रवाई करके आचार संहिता का पालन कराने में कोई कोताही न बरतें। जिसकी शिकायत मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें