फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत विहार में घर के ताले तोड़कर 50 हजार उड़ाए

Thu, 15 Jun 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Break the house locks in Vasant Vihar and fly 50 thousand - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

वसंत विहार में चोरों का तांडव जारी है। बुधवार को निजी अस्पताल की सफाई कर्मचारी के खाली पड़े घर के ताले तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे। लोगों ने इज्जतनगर पुलिस को चोरी की सूचना दी। थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वसंत विहार निवासी प्रेमपाल मीरगंज के सेंगरा गांव गए हुए थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी विपिन अस्पताल में क्लीनर का काम करती हैं। बुधवार को वह अस्पताल की ड्यूटी पर थीं। दोपहर करीब दो बजे जब उनका बेटा घर पहुंचा तो दीवार फांदकर भागते हुए चोर नजर आए। उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। मुन्नी देवी विकलांग है। इज्जतनगर थाने की पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। मुन्नी देवी ने बताया कि चोरों ने 50 हजार की नगदी और जेवरात चोरी किए हैं। बता दें कि वसंत विहार में पहले भी एक साथ चार घरों में चोरी हो चुकी है। हालांकि, मामले में चोर पकड़े गए थे। इज्जतनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें