फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बीड़ी कारखाने के दफ्तर से 7.40 लाख उड़ाए

Wed, 18 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
BJP leader's office bidi factory flown 7.40 million - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार रात चोर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के बीड़ी कारखाने के दफ्तर में दीवार कूदकर घुस गए। तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे 7.40 लाख रुपये ले गए। खास बात रही कि रात में मेनगेट के पास स्थित कमरे में ड्राइवर और दो लोग सोते रहे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर का प्रेमनगर इलाके के मॉडल टाउन में बीड़ी कारखाने का दफ्तर है। कारोबार संबंधी सारा लेनदेन यहीं होता है। सोमवार रात किसी समय चोर मेन गेट की दीवार कूदकर दफ्तर में घुस आए और सीधे कैश रूम की तरफ पहुंचे। कैश रूम का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 7.40 लाख रुपये चोरी कर भाग गए। मेन गेट के बराबर में ही अंदर बने रूम में ड्राइवर रामू, संजीव और एक बच्चा सोता रहा। इन तीनों को चोरों के आने का जरा भी आभास नहीं हुआ। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। तब इंस्पेक्टर प्रेमनगर महेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने ड्राइवर आदि से गहनता से पूछताछ की। 
रकम जमा नहीं करते तो और बड़ा नुकसान होता
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर का कहना है कि उनके दफ्तर में कारोबार के सिलसिले में काफी भुगतान आता-जाता रहता है। कल भी बड़ी रकम का भुगतान हुआ था, जिसे जमा करा दिया गया था। सिर्फ 7.40 लाख रुपये ही तिजोरी में बचे थे। अगर पैसा जमा नहीं कराते तो और ज्यादा नुकसान हो जाता। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह पार्टी कोष का पैसा न होकर उनका बिजनेस का पैसा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना जीवन में पहली बार उनके साथ हुई है। 
विज्ञापन

... तो चोर को थी सटीक जानकारी
शायद चोरों को तिजोरी में रुपये रखे होने की सटीक जानकारी थी, इसीलिए वे मेन गेट की दीवार कूदने के बाद सीधे कैश रूम की तरफ पहुंचे और ताला तोड़ने के बाद तिजोरी का लॉक तोड़कर घटना को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें