फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर बाइक सवार चेन स्नैचर्स कर रहे वारदातें

Thu, 02 Nov 2017 01:56 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
चेन स्‍ननेचर सीसी टीवी में कैद तस्‍ववीर
विज्ञापन
 शहर में लूट, छिनैैती और गिरहकटी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम है। मंगलवार को चौकी चौराहेे पर एक उचक्का ठेकेदार की जेब से एक लाख रुपये उड़ा ले गया और पुलिस देखती रह गई। बुधवार दोपहर करगैना चौकी के पास दरोगा की मां की बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। महिला की तहरीर पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विवेक विहार कॉलोनी निवासी अनेकपाल सिंह लखीमपुर खीरी जिले के धीरा थाने में एसआई हैं। उनकी मां अंगूरी देवी मंगलवार को घर से टेलर के यहां से कपड़े लेने के लिए निकली थीं। जब वह करगैना पुलिस चौकी के पास पहुंची थीं, तभी सामने से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने अंगूरी देेवी के बराबर बाइक लाकर एसएस स्कूल का पता पूछा। अंगूरी देवी पता बताने लगीं तभी पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गलेे से दो तोला सोने की चेन खींच ली। इसके बाद बदमाश चौकी के सामने होकर भाग निकले। अंगूरी देवी चिल्लाती ही रह गईं। आसपास के लोग उन्हें लेकर चौकी और फिर थाने पहुंचे। पुलिस ने बताए हुलिया के आधार पर बदमाशों को खोजने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 
---

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका की चेन लूटी 
बरेली। बाइक सवार दो बदमाश शिक्षक की पत्नी से चेन स्नेचिंग करके भाग निकले। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट में था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेन लूटी। नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र गंगवार की पत्नी किरन गंगवार बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंच गए। उन्होंने किरन की चेन खींच ली। मामले में इज्जतनगर थाने में तहरीर सौंपी गई है। किरन ने बताया कि बदमाश 20 से 25 साल के थे। पुलिस ने खाना पूर्ति की, लेकिन वादी ने घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से हेलमेट लगाए संदिग्ध युवक की फुटेज ढूंढ निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन स्नेचिंग की हालिया घटनाएं
- 31 अक्तूबर को इज्जतनगर की बीडीए कॉलोनी में दूध लेने जा रही महिला ममता की चेन खींचकर स्कूटी सवार फरार हो गए थे।
- 14 अक्तूबर की शाम आकाशपुरम् कॉलोनी में सुनीता अपने पति चंद्रशेखर के साथ टहल रहीं थीं। बाइक सवार उनकी चेन खींच ले गए थे।
- 8 अक्तूबर को पुराने रोडवेज स्टैंड पर एक महिला मुसाफिर चेन स्नेचिंग का शिकार हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें