फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस छात्रा के ब्लैकमेलर दोस्त पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 22 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी इलाके की मेडिकल छात्रा को बेहोश करके उसके अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर डालने की धमकी देने वाले सहपाठी के खिलाफ डीआईजी आशुतोष कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पिछले साल बीडीएस की पढ़ाई करने वाली छात्रा को शाहजहांपुर में रहने वाले सहपाठी ने शादी न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर पिछले साल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। 14 जून को पिता ने डीआईजी से मिलकर बताया कि पांच जून 2015 को छात्र ने उनकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश होने पर अश्लील फोटो खींच ली। अश्लील फोटो के सहारे वह उनकी बेटी पर जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार करने पर उसने बेहोशी की हालत में खींचे गए अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी दी। 20 मई को आरोपी छात्र की इतनी हिम्मत हो गई कि वह सीडी, पेन ड्राइव और चिप उनकी गैलरी में डाल आया। इनमें अश्लील फोटो थीं। पीड़ित परिवार मंगलवार को डीआईजी से मिला। डीआईजी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें