फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी मेंबर की तलाश में दी दबिश

Sun, 31 Jan 2016 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गौकशी के मामले में वांछित चल बीडीसी मेंबर और अन्य आरोपियों की तलाश में इज्जतनगर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सभी घर से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के हाथ न आने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी पप्पू कुरैशी बीडीसी मेंबर है। वह पिछले कई माह से इज्जतनगर थाने से गौकशी के मामले में वांछित चल रहा है। यूनुस, दानिश, आलम निवासी पीरबहोड़ा भी वांछित हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर इज्जतनगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को पुलिस टीमों ने पीरबहोड़ा और भूड़ा गांव में आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के परिवारवालों को हिदायत दी है कि उनके हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें