बिथरी चैनपुर के गांव अहियापुर में सोमवार सुबह एक किसान का रक्तरंजित शव उसके खेत में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
गांव निवासी ब्रजपाल रविवार शाम को अपने खेत में पानी लगाने गए थे। रात भर वापस न आने पर सुबह परिजन ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास ही उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पूरे शरीर पर डंडों से पीटने के निशान थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिवार वालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।