फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज में बांगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Bangladeshi citizen arrested in Sibiganj - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीगंज के तिलियापुर गांव में आइसक्रीम फैक्ट्री के बाहर से पुलिस ने बंगलादेशी नागरिक इसरार खां पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलने पर खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

छानबीन में 22 वर्षीय इसरार खां पुत्र इकबाल ने पुलिस को बताया कि वह बांगलादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर कालाचौक का रहने वाला है। वह मजदूरी करने के लिए अपने राजा नाम के साथी के साथ रूद्रपुर आया था। वहां काम कराने वाले ने उनका पगार नहीं दी। इसकी वजह से राजा पहले ही वहां से भाग गया था। वह शुक्रवार की रात को ट्रक से बैठ गया। बरेली आने पर ट्रक चालक ने रुपये मांगे तो उसके पास नहीं थे। इसलिए वह उसे तिलियापुर गांव के पास उतार गया। इसके बाद वह तिलियापुर गांव में ही आइसक्रीम फैक्ट्री के बार लेट गया। शनिवार को इसरार काम करने के बारे में पता कर रहा था। इस दौरान यूपी100 की टीम उसे पकड़कर थाने ले आई। एसएसपी जोेगेंद्र कुमार ने बताया कि बांगलादेशी नागरिक से आईबी और एलआईयू के अधिकारियों ने पूछताछ की है। उसके पास पासपोर्ट नहीं मिला है, लेकिन अब तक की छानबीन में उसकी भूमिका संदिग्ध नजर नहीं आ रही है। फिर भी हमने मुकदमा लिखाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें