फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कट गया, नोट बच गए

Sat, 07 May 2016 01:38 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरों ने गुरुवार रात कस्बे से पांच किमी दूर हुरहुरी में इंडियाज नंबर वन का एटीएम काट डाला। वह तो गनीमत रही कि लुटेरे काफी देर तक तोड़फोड़ करने के बावजूद एटीएम में मौजूद सात लाख रुपये नहीं ले जा पाए। माह भर के अंदर इस तरह की इलाके में ये दूसरी वारदात है। कंपनी वालों ने एटीएम में चौबीस घंटे पहले ही सात लाख रुपये डाले थे। एसपी देहात जमुना प्रसाद ने मौका मुआयना किया है। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वाड कर्मी भी पहुंच गए। एटीएम के लुटेरों का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था। 
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से पांच किमी दूर हुरहुरी गांव में इंडियाज नंबर वन कंपनी का एटीएम लगा है। कंपनी के प्रतिनिधि ने गुरुवार को इसमें सात लाख रुपये डाले थे। रात अज्ञात लुटेरे इस एटीएम को निशाना बनाते हुए बंद शाप के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लोहे के सब्बल से डिस्प्ले बोर्ड समेत अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। एटीएम रोड पर एचसीपी और सिपाही की नाइट ड्यूटी थी फिर भी एटीएम कट गया। दोनों को भनक तक नहीं लगी। एटीएम को तोड़ने के बावजूद लुटेरे उसके अंदरूनी हिस्से में मजबूत कैश बाक्स तक नहीं पहुंच पाए और घंटों की नाकाम कोशिश के बाद लुटेरे एटीएम शॉप से निकलकर भाग गए। एटीएम में मौजूद सात लाख रुपये की रकम सुरक्षित बच गई। सूचना पर एसपी देहात यमुना प्रसाद, सीओ मीरगंज मनोज पांडेय, एसओ बच्चू सिंह यादव मौके पर पहुंचे और एटीएम काटने की घटना की छानबीन की। 

 महीने भर में लूट की दूसरी वारदात  
इससे पहले लुटेरे 11 अप्रैल को हुरहुरी गांव से एक किमी आगे तिलमास में बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक की मिनी शाखा में घुसकर इंचार्ज विनोद शर्मा से कथित तौर पर एक लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने हाल ही में एक बदमाश को गिरफ्तार किया लेकिन इसमें बैंक इंचार्ज के बैग में सिर्फ पांच हजार रुपये होने का दावा किया था। पुलिस के केस खोलने पर सवाल उठे थे। अगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर लुटेरों की तलाश करती तो एटीएम काटने की घटना नहीं होती।    
विज्ञापन


लंबे समय से हो रही थी एटीएम की रेकी
इंडियाज वन बैंक के एटीएम में गुरुवार को छह लाख की नगदी डाली गई थी। एक लाख की नगदी उसमें पहले से थी। ऐसा लगता है कि बदमाश एटीएम में कैश पड़ने की रेकी लंबे समय से कर रहे थे। इसके बाद ही उन्होंने एटीएम को काटने का दुस्साहस किया। पुलिस आस-पास के एक युवक को लुटेरों के गैंग में शामिल होने का शक जता रही है। 

‘सिपाही नेपाल सिंह स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद ड्यूटी पर था। फिर भी जांच कराई जाएगी। इसमें अगर लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई होगी। लुटेरे एटीएम के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ गए थे। लिहाजा सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है। कंपनी के अधिकारियों को बुलवाया गया है।’ मनोज पांडेय, सीओ मीरगंज 

‘दरोगा और सिपाही दूसरे क्षेत्र में गश्त पर थे। एटीएम काटने में शामिल लुटेरों के सुराग तलाश जा रहे हैं। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में घटना का खुलासा हो जाएगा।’ जमुना प्रसाद, एसपी देहात 
विज्ञापन




फोटो लाइन
06 एमआरजेडपी : पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना
06 एमआरजेडपी1 और 2 : फील्ड यूनिट की टीम ने एटीएम चेक किया और डाग स्क्वाड भी पहुंच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें