बरेली। प्रेमनगर इलाके में रहने वाले आशिक मिजाज फिजियोथेरेपिस्ट संतोष कुमार सिंह को पुलिस ने पकड़कर लाई तो प्रेमिका और पत्नी में कोतवाली में जमकर मारपीट होने लगी। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों में बीच-बचाव करके मामला शांत किया।
सिविल लाइंस इलाके के एक व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज प्रीति पवार से शिकायत करके संतोष कुमार पर आरोप लगाया कि वह उनकी पत्नी के एक्सासाइज कराने के लिए आते थे। इस दौरान उनके पत्नी से संबंध हो गए। संतोष सिंह 31 दिसंबर को उनकी पत्नी को घर से ले गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस रविवार को फिजियोथेरेपिस्ट को पकड़कर थाने ले आई। पीछे से उसकी प्रेमिका उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गई। उधर, फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी भी आ गई। दोनों में कोतवाली में ही मारपीट होने लगी। फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी और उसकी प्रेमिका में खूब मारपीट हुई। एक-दूसरे ने आरोप भी लगाए। पत्नी ने फिजियोथेरेपिस्ट को भी खूब बुरा भला कहा। पुलिस ने कर्मियों ने किसी तरह दोनों में बीच-बचाव करने मामला शांत किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट आशिक मिजाज किस्म के हैं। उनकी पत्नी ने भी उत्पीड़न करने की शिकायत करते हुए रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।