फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, मारपीट

Wed, 24 Feb 2016 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिनी बाईपास स्थित श्रद्धा अस्पताल में गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। डॉक्टराें ने जब उसके परिवार के लोगों को महिला के मरने की सूचना दी तो वे नाराज हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

शाही के मंसूरगंज निवासी वेद प्रकाश की पत्नी मिनी (30) को सोमवार रात  मिनी बाईपास स्थित श्रद्धा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को प्रसव पीड़ा के बाद उसके आपरेशन की तैयारी हुई। आरोप है कि आपरेशन के लिए ले जाने के बाद उसको बच्चा तो हो गया लेकिन डॉक्टर ने मिनी के मौत की खबर छिपाई। काफी देर बाद उन्हाेंने बताया कि बच्चा ठीक है और मिनी को नहीं बचा सके। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। डॉक्टराें के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। जैसे तैसे पुलिस ने मामले को संभाला।
विज्ञापन


वर्जन--
मरीज की हालत गंभीर थी, एनेस्थीसिया के दौरान उसकी मौत हो गई। इसे लेकर परिजन गुस्से में थे, इस दौरान हल्की धक्का मुक्की भी की गई।
-डॉ. सत्येंद्र शर्मा, श्रद्धा अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें