फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप पर आंतकी हमले के आरोपी की हालत बिगड़ी

Tue, 12 Jan 2016 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल जेल में बंद रामपुर के सीआरपीएफ कैंप में आंतकी हमले के आरोपी जंगबहादुर खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा तो आनन-फानन में हाई सिक्योरिटी की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि स्वास्थ्य परीक्षण और दवा देने के बाद उसे फिर जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ साल पहले सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस मामले में मुरादाबाद के थाना मूंडापांडे के मिलक लक्ष्मीपुर कैतई गांव का जंगबहादुर खान सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में कैद है। रविवार देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह आला अफसरों से इजाजत लेने के बाद हाई सिक्योरिटी की व्यवस्था कराकर जंगबहादुर को जिला अस्पताल लाया गया। तेज बुखार होने की वजह से उसकी हालत खराब थी। आतंकी हमले के आरोपी के अस्पताल में रहने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एएसपी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि तबियत खराब होने पर जेल अस्पताल से जंगबहादुर को जिला अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के बाद उसे फिर से जेल में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें