पीलीभीत बाईपास पर कार की टक्कर से एक टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हरूनगला में रहने वाले अनिल गुप्ता के मुताबिक उसका टेंपो ड्राइवर भाई राम प्रकाश गुप्ता सोमवार को रुहेलखंड चौकी की ओर से टेंपो लेकर सेटेलाइट की तरफ आ रहा था। रास्ते में टेंपो खराब हो गया तो राम प्रकाश सड़क किनारे उसे खड़ा करके संभालने लगा। इसी दौरान तेज गति से गुजरी कार ने राम प्रकाश को टक्कर मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बारादरी पुलिस कार के नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश कर रही है।