फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज की फैक्टरी में धमाके के बाद से काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज की वीएन इंडस्ट्रीज में ऑक्सीजन भरने के दौरान सिलिंडर में हुए धमाके से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वालों ने उस समय फैक्टरी प्रबंधन पर तीखे आरोप लगाए थे पर वेे लोग तहरीर देने नहीं आए। घटना के पांच दिन बाद भी फैक्टरी में काम बंद है। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन मामला सुलझाने के प्रयास में है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा क्षेत्र के रोड नंबर तीन स्थित वीएन इंडस्ट्रीज में ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल किए जाते हैं। बुधवार शाम गैस भरने के दौरान एक ऑक्सीजन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया था। उसकी चपेट में आए फैक्टरी कर्मचारी शैलेंद्र पांडे (27) की मौत हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद भी मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज का कहना है कि कहने के बाद भी परिवार तहरीर देने नहीं आ रहा। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट लिख लेंगे। वहीं मृतक के पिता विनोद पांडेय ने फोन पर बताया कि वह फैक्टरी प्रबंधन के संपर्क में हैं। बताया कि पांच लाख रुपये और शैलेंद्र की पत्नी को प्रतिमाह एक तय रकम देने का आश्वासन दिया जा रहा है पर अभी उन्होंने कोई समझौता नहीं किया है। वे परिवार और वकील से पूछकर निर्णय लेंगे वर्ना संस्कार पूरे होते ही रिपोर्ट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें