फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ गायब हुआ महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पटरियों पर पड़ा महिला का शव का रहस्मय तरीके से गायब हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को ले गए। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस और जीआरपी काफी देर तक शव को तलाशती रही, लेकिन शव का कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह को किसी यात्री ने बाकरगंज-शमशान के बीच पटरियों पर महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। जंक्शन पर स्टेशन मास्टर ने मेमो जीआरपी को भेजा। पता चला कि सिविल का क्षेत्र है तो किला पुलिस भी पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक पटरियों के आसपास शव को तलाशती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि संबंधित किला पुलिस को सूचना दी थी, जीआरपी भी मौके पर पहुंची लेकिन शव का कहीं पता नहीं चला है। संभावना है कि हादसे के बाद परिजन शव ले गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें