बरेली। बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कुसुम नगर निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की सोमवार शाम तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी मां पुष्पा देवी ने उन्हें चौकी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मां के मुताबिक प्रदीप शराब का आदी था। शराब पीने के कारण ही उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस का मानना है कि मृतक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान बुधवार देर रात प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुष्पा देवी की पोस्टमार्टम न कराने की गुहार को पुलिस वालों ने अनसुना किया तो वह बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां उन्होंने अधिकारियों से पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई। इसके बाद अधिकारियों की सहमति से थाना पुलिस ने शव को महिला को सौंपने के आदेश दे दिए। ब्यूरो