बरेली। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक कशिश ने गैस एजेंसी के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इस मामले में एनसीआर दर्ज कराई गई है। कशिश ने बताया कि संजय नगर में एक उपभोक्ता की गैस एजेंसी के हॉकर से सिलेंडर को लेकर बातचीत हो गई थी। बात बढ़ी तो मामला जोगी नवादा चौकी पहुंचा। वहां पर एजेंसी के कर्मचारी भी आ गए, जिन्होंने उनसे अभद्रता की। कशिश ने इस मामले में थाना बारादरी में एनसीआर दर्ज कराई है।