बरेली। साइबर चोरों ने टीचर से एटीएम का ओटीपी पूछकर एकाउंट से 22 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है।
टीबरीनाथ की बीडीए कॉलोनी के युवराज गुप्ता की पत्नी पूजा सेंट्रल स्कूल में टीचर हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा कुदेशिया फाटक शाखा में खाता है। शनिवार 12 बजे एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का प्रतिनिधि बताकर फोन करके एटीएम का ओटीपी पूछा, बोला कि उनका एटीएम रद्द होने वाला है। एटीएम ब्लॉक करके सोमवार को नया एटीएम जारी होगा। यह सुनने के बाद पूजा ने ओटीपी बता दिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल में रुपये निकलने का मेसेज आया। पूजा ने बताया कि तथाकथित बैंक प्रतिनिधि ने करीब 22 हजार रुपये एकाउंट से निकाल लिए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पूजा के पति युवराज गुप्ता ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है।