फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कैद किया तो आशा ज्योति केंद्र ने कराया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत परिजन से करने की कोशिश की तो ससुराली विवाहिता को कैद करके रखने लगे। मौका पाकर विवाहिता आशा ज्योति केंद्र पहुंची तो उसे उसके परिजन तक पहुंचाया गया। यहां उसकी शिकायत पर थाना प्रेमनगर में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर की राजीव कुंज कॉलोनी निवासी गंगा यादव ने पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत आशा ज्योति केंद्र में की थी। गंगा ने बताया कि उनकी शादी रामपुर के एक शिक्षक विपिन यादव से करीब सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दहेज में एक लाख रुपये और एक कार की मांग पूरी न होने के चलते उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सास ओमवती, ननद अनीता, बीना और रेखा भी उनसे मारपीट करती थी। परिजन से शिकायत करने की कोशिश की पति ने फोन छीन लिया और कमरे में कैद रखने लगे। मौका पाकर वह आशा ज्योति केंद्र पहुंची तो उन्होंने उसे परिजन के पास पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें