बरेली। नकदी-जेवर लेकर पड़ोसी के साथ गई युवती के पिता ने बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के बेटे सरफराज उर्फ लाले पर उनकी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक सरफराज उनकी बेटी को अकसर परिवार के खिलाफ भड़काया करता था। इस वजह से वह घरवालों से झगड़ा करती थी। शुक्रवार दोपहर वह उनकी बेटी को साथ ले गया। उन्होंने बताया कि बेटी अपने साथ करीब 45 हजार नकद और सोने के जेवर ले गई है। आरोपी के परिवारवाले भी कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं।