बिथरी चैनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील फोटो बना लिए। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती की बिथरी निवासी अर्जुन से तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवती ने बताया कि अर्जुन एक दिन उसे बहाने से रेलवे स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां अर्जुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक अर्जुन ने उसकी फोटो भी खींची। इसके बाद अर्जुन शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा और विरोध जताने पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने मामले की शिकायत बिथरी चैनपुर थाने में की तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।